छत्तीसगढ़

तीन किलो गांजे के साथ एक गिर तार


अंबिकापुर. तीन किलो गांजे के साथ कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिर तार किया है। वह बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खैरबार रोड से पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस शुक्रवार को पेट्रोलिंग पर निकली थी। मुखबिर से सूचना मिली की शहर के खैरबार रोड में एक व्यक्ति झोले में मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़कर पकड़ा और झोले की तलाशी ली तो झोले में लगभग ३ किलो गांजा पाया गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपना नाम २५ वर्षीय मो. सलिम बनाया। वह ग्राम उदारी थाना लुण्ड्रा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिर तार कर एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply