छत्तीसगढ़

सेल्फी लेते नजर आए युवा संजय पार्क व वाटर पार्क में युवाओं की काफी भीड़ थी। नए जमाने के साथ यहां भी युवा अपने साथियों के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

पिकनिक स्टॉप भी गुलजार
सरगुजा के पिकनिक स्पॉट्स मैनपाट, सारासोर, सेदम फाल सहित घुनघुट्टा डेम में लोगों की काफी भीड़ थी। जहां लोगों ने जमकर मस्ती की और परिवार सहित भोजन का आनंद उठाया।

नव वर्ष मनाने जा रहे युवक की बाइक विद्युत खंभे से टकराई, मौत

अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास गुरुवार की रात बाइक सवार युवक विद्युत खंभे से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से ज मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक को फोन कर उसके दोस्त न्यू ईयर मनाने के लिए बुलाए थे।
जानकारी के अनुसार १८ वर्षीय अभिषेक दुबे पिता अशोक दुबे शहर के अग्रसेन चौक का निवासी था। गुरुवार की रात को वह घर में था। रात करीब १० बजे इसके कुछ दोस्त फोन किया और न्यू ईयर मनाने के लिए अपने पास बुलाए। दोस्तों के बुलाने पर अभिषेक बाइक से न्यू ईयर मनाने जा रहा था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास क्लब ग्राउंट के सामने विद्युत खंभे से बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से ज मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। रात करीब १२.३० बजे हनुमान मंदिर के पुजारी ने परिजन को मोबाइल से सूचना दी की अभिषेक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है और गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। इलाज चल रहा था। रात करीब १ बजे इसकी मौत हो गई।

Leave a Reply