samvaad
छत्तीसगढ़

सीतापुर में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी जनप्रतिनिधि सहित आमजनों ने किया अवलोकन

      अम्बिकापुर / राज्य शासन के 2 वर्ष पूरे होने पर योजनाओं तथा उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले के  विकासखंडों में लगाई जा रही है। इसी कड़ी में आज सीतापुर विकासखण्ड मुख्यालय में नगर पंचायत कार्यालय के पास फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। फोटो प्रदर्शनी को नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रेमदान कुजूर, उपाध्यक्ष श्री परमेश्वर गुप्ता, पार्षद श्री बसंत तिर्की सहित आमजनों ने अवलोकन किया। राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आकर्षक छायाचित्र के माध्यम से प्राप्त होने पर सराहना की गई। प्रदर्शनी में लोगों को योजनाओं से सम्बंधित ब्रोशर एवं पाम्पलेट भी दिया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रेमदान कुजूर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सभी वर्गों के लोगों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। इस फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनायों की जानकारी मिलेगी। विभाग द्वारा लगाई जा रही फोटो प्रदर्शनी लोंगों के लिए उपयोगी साबित होगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सुराजी गांव योजना, रामवन गमन वन परिपथ पर्यटन विकास योजना, मनरेगा, स्वालंबन योजना आदि को आकर्षक और संक्षिप्त जानकारियों के साथ प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Reply