अम्बिकापुर / जिला अंत्यव्सायी सहकारी विकास समिति मर्यादित अम्बिकापुर द्वारा वर्ष 2019-20 में जिले के 391 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 1 करोड़ 52 लाख 86 हजार रुपये से लाभान्वित किया गया है।
जिला अंत्यव्सायी सहकारी विकास समिति मर्यादित अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति लघु व्यवसाय योजना के अंतर्गत 3 हितग्राहियों को 9 लाख रुपये, अनुसूचित जाति स्मॉल बिजनेस योजना में 1 हितग्राही को 1 लाख रुपये, अनुसूचित जाति अंत्योदय स्वरोजगार योजना में 110 हितग्राहियों को 33 लाख रुपये, अनुसूचित जाति आदिवासी स्वरोजगार योजना में 185 हितग्राहियों को 55 लाख रुपये, अनुसूचित जनजाति ट्रैक्टर ट्रॉली योजना में 2 हितग्राहियों को 17 लाख 48 हजार रुपये, अनुसूचित जनजाति पैसेंजर व्हीकल योजना में 1 हितग्राही को 5 लाख 50 हजार रुपये, अनुसूचित जनजाति गुड्स कैरियर योजना में 1 हितग्राही को 4 लाख 80 हजार रूपए, अनुसूचित जनजाति सशक्तिकरण योजना में 4 हितग्राही को 4 लाख रूपए, अनुसूचित जनजाति स्मॉल बिजनेस योजना में 3 हितग्राही को 9 लाख रूपए, अनुसूचित जनजाति लघु व्यवसाय योजना में 2 हितग्राही को 4 लाख रूपए, अनुसूचित जनजाति लघु व्यवसाय योजना में 2 हितग्राही को 2 लाख रूपए, पिछड़ा वर्ग टर्म लोन योजना में 1 हितग्राही को 1 लाख रूपए, सफाई कामगार स्कीम अप-टू योजना में 2 हितग्राही को 2 लाख रूपए, सफाई कामगार महिला अधिकारिता योजना में 2 हितग्राही को 2 लाख रूपए से लाभान्वित किया गया है। Leave a reply