samvaad
छत्तीसगढ़

सामाजिक सुरक्षा योजना से 82 हजार 665 हितग्राहियों को 27 करोड से अधिक राशि का भुगतान

    अम्बिकापुर / समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वर्ष 2020-21 में जिले के 82 हजार 665 दिव्यांग, वृद्ध तथा बेसहारों को 27 करोड 52 लाख 74 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया गया है।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा योजना पेंशन के 30 हजार 279 पेंशन प्रकरण में 8 करोड 25 लाख 41 हजार रूपए की राशि वितरित की गई है। इसीप्रकार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 4 हजार 186 प्रकरण में 1 करोड़ 44 लाख 20 हजार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के 829 हितग्राहियों को 31 लाख 36 हजार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 18 हजार 246 हितग्राहियों को 9 करोड़ 6 लाख 77 हजार, सुखद सहारा योजना के 8 हजार 236 हितग्राहियों को 2 करोड 29 लाख 87 हजार, मुख्यमंत्री पेंशन योजना के 20 हजार 314 हितग्राहियों को 5 करोड 92 लाख 26 हजार, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 96 हितग्राहियों को 19 लाख 20 हजार, निःशक्तजन छात्रवृत्ति योजना के 477 हितग्राहियों को 3 लाख 60 हजार, क्षितिज अपार संभावनाएं योजना के 2 हितग्राहियों को 7 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई है। 
इसी प्रकार बीते वर्ष 2019-20 में समाज कल्याण विभाग के 10 हितग्राहीमूलक योजनाओं से 80 हजार 532 हितग्राहियों के 34 करोड 97 लाख 11 हजार राशि का भुगतान किया गया है।

Leave a Reply