0 बुजुर्ग को बचाने के चक्कर मे हुआ हादसा
सूरजपुर। बैंक से पैसा निकालकर घर वापस लौट रही सड़क हादसे की शिकार हुई महिला की मौत हो गई है। बताया गया है कि ग्राम डेडरी सलका के जुगेंद्र पांडेय की पत्नी श्रीमती सरिता पांडेय अपने पुत्र बृजेश के साथ बाइक से मंगलवार को सूरजपुर एक बैंक में पैसा निकालने आईं थीं, जहां से पैसा निकालकर घर वापस जाते समय जिला अस्पताल के करीब एक बुजुर्ग को बचाने के चक्कर मे बाइक डिवाइडर से जा टकराई जिससे श्रीमती सरिता को जबड़े व सीने में चोटें आई जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपस्थित चिकित्सक ने मामूली चोट बता कर प्रारंभिक उपचार किया और चले गए, लेकिन उसके तुरन्त बाद महिला की मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर उनके पुत्र को मामूली चोटें आई है। घटना से डेडरी में शोक का माहौल बन गया है। महिला का शव अब तक जिला अस्पताल में ही पीएम के इंतजार में ही है।