samvaad
छत्तीसगढ़

तम्बाकू एवं उसके उत्पादों का सेवन करने वालों का होगा ईलाज जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक सम्पन्न

   अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में आज यहां जिला पंचायत सभाकक्ष में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्ति आम व्यक्ति नहीं होता बल्कि एक मरीज होता है इसलिए उनका ईलाज जरूरी है। उन्होंने तम्बाकू सेवन करने वाले व्यक्तियों का चिन्हांकन कर तम्बाकू के सेवन छुड़ाने के लिए आवश्यक काउंसलिंग एवं ईलाज की व्यवस्था करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय कार्यालय को तम्बाकू मुक्त कार्यालय घोषित करने के लिए प्रत्येक कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें जो अपने कार्यालय में कार्यालयीन समय पर तम्बाकू के सेवन पर प्रतिबंध लगाएंगे। 
   राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शौलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि तम्बाकू के सेवन से 80 प्रतिशत तक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। तम्बाकू के सेवन नहीं करने से करीब 70 से 80 प्रतिशत तक तम्बाकू जनित रोगों से होने वाले मृत्यु को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष भारत में 8 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु तम्बाकू के कारण होती है। प्रत्येक 100 कैंसर मरीजों में से 40 मरीजों कैंसर का कारण तम्बाकू होती है। मुख कैंसर के सभी मरीजों में से लगभग 95 प्रतिशत तम्बाकू उपयोगकर्ता होते हैं। उन्होंने बताया कि तम्बाकू उत्पादों में का सेवन करने वाले युवा व्यायाम के दौरान एवं उसके बाद उनकी क्षमता में कमी का अनुभव करते हैं, सांस लेने, दौड़ने एवं खेल-कूद की गतिविधियों में मुश्किल का अनुभव, आसानी से थकान का अनुभव तथा तम्बाकू उत्पाद इस्तमाल करने से त्वचा एवं बाल रूखे हो जाते है और झुर्रीयां भी आ जाती हैं। 
  तम्बाकू से होने वाले बीमारियां - मुख का कैंसर, गले का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, आंतों का कैंसर, मूत्राशय का कैंसर, गर्भाश्य का कैंसर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, दिमाग में खून का थक्का जमना, अस्थमा, टी.बी., निमोनिया, नपुंसकता, गैंगरीन तथा जन्मजात विकृतियां एवं गर्भपात हैं। 
  धुम्रपान छोड़ने के तरीके - दृढ़ निश्चयी होना, छोड़ने के लिए एक तिथि निर्धारित करना, सभी प्रकार के तम्बाकू उत्पाद, माचिस, लाईटर इत्यादि से दूरी बनाना, परिवार को बताएं की तम्बाकू छोड़ रहे हैं तथा उनसे प्रोत्साहित करने कहें। ऐसी स्थितियों का पता लगायें जो आपकों तम्बाकू सेवन के लिए उकसाती हों और उनसे दूर रहें।  

बैठक में जिला पंचायत के सीईओं श्री विनय कुमार लंगेह, सहायक कलेक्टर श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर द्वय श्री ए.एल. धु्रव एवं सुश्री संतन देवी जांगडे़ सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply