samvaad
छत्तीसगढ़

अब बीमा सखी ग्रामीणों के घर-घर पहुंच कराएंगी बीमा

     अम्बिकापुर / सरगुजा जिले में बैंक सखी के तर्ज पर अब बीमा सखी की नियुक्ति कर ग्रामीणों को घर पहुँच जीवन बीमा की सुविधा पहुंचाने की शुरूआत की गई है। बीमा सखी ग्रामीणों के बीमा परिपक्वता अवधि पूर्ण होने की जानकारी देने के साथ ही दावा आवेदन कराकर बीमा राशि का भुगतान कराएंगी। इसके साथ ही ग्रामीणों को शासकीय बीमा योजना के लाभ बताकर बीमा कराएंगी। 
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में जिले में बीमा सखी संचालित की जा रही है जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा सरगुजा प्रवास के दौरान किया गया था। शुरुआत में जिले के सभी विकाखण्डों मे 3-3 बीमा सखी की नियुक्ति की गई है। बीमा सखी को कमीशन के रूप में बीमा कराने पर प्रति आवेदन 200 रुपये तथा दावा सेटलमेंट पर 800 रुपये मिलना है। 
उल्लेखनीय है कि जिले की बैंक सखियों द्वारा कोरोना काल मे पेंशन की राशि घर घर पहुँचाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही मनरेगा का मजदूरी भुगतान कार्यस्थल में कर श्रमिकों को राहत पहुँचाई हैं।

Leave a Reply