अम्बिकापुर 20 दिसम्बर 2020/ क्रेडा से सोलर पंप लग जाने से बारहमासी सिंचाई की सुविधा मिली जिससे युवा किसान श्री पनिक राय अपने बाड़ी में उद्यानिकी फसल लगाना शुरू किया। उद्यानिकी फसल से उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये सालाना आमदनी प्राप्त हो रही है। लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम लैंगा निवासी युवा कृषक पनिक राय बागवानी कृषि को लेकर अंचल में खासे चर्चित हैं जहाँ उन्होंने पुश्तैनी जमीन में परम्परागत खेती के स्थान पर आधुनिक तकनीक से नकदी फसलों की खेती कर रहे है। उन्होंने अपने बाड़ी में नवाचार के प्रयोग से नगदी फसल तैयार करने की योजना बनाकर काम किया। यही वजह है कि कम समय मे अधिक फसल लाभ की चाहत रखने वाले किसानों के लिए वे प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।
श्री पनिक राय ने बताया कि क्रेड़ा के द्वारा चलाये जा रहे महत्वाकांक्षी योजना सौर सुजला के तहत 5 एचपी क्षमता के सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई पंप रियायती दर में प्राप्त हुआ है। इससे बिजली पानी की समस्या दूर हुई। सौर सुजला योजना किसानों के लिए एक वरदान की तरह है जिन्हें सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत पड़ती थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा किये गए किसान कर्जमाफी से उनके द्वारा लिए गए 7 हजार रुपये का कर्ज माफ हुआ। इसके अलावा पनिक राय का इंटरव्यू रेडियो कार्यक्रम “किसान वाणी“ में भी प्रगतिशील युवा कृषक के रूप में आ चुका है।
युवा किसान पनिक राय ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होने लगभग 4 एकड़ में उद्यानिकी फसलों की खेती करना शुरू किया था। प्रारम्भ में खेत की तैयारी, घेरा, ड्रीप, फेंसिंग, ट्यूबवेल, पौधा, खाद, मजदूर, पौध प्रबंधन आदि में कुछ तकनिकी दिक्कतें आई। उन्होंने सपरिवार मेहनत कर बाड़ी तैयार किया। इस तरह से तैयार बाड़ी में गोभी, टमाटर, मिर्च, बैंगन, मूली, करेला, मटर, आलू, आदि नकदी फसल लगाया। तैयार हुए सब्जी को वे पास के मंडी सिलफिली में ले जाकर बेचते हैं। इससे उन्हें अच्छी खासी आमदनी हो जाती है। चूंकि उनके परिवार में खेती किसानी ही एकमात्र सहारा है अतः उनके परिवार के भरण-पोषण का जरिया रोजी मजदूरी के साथ सब्जी उत्पादन है। संयुक्त परिवार में रहने वाले पनिक राय अपने बड़े पिताजी, पिताजी समेत सपरिवार बाड़ी में काम करते हैं। इससे उन्हें सालाना लगभग 1 लाख 50 हजार की आमदनी हो जाती है। इस पैसे का सदुपयोग करते हुए उन्होंने उद्यानिकी के लिए 1 एकड़ की एक और बाड़ी तैयार की है जिसमे वे इस वर्ष सब्जी की खेती कर रहे हैं। वे उद्यानकी फसलों में नए-नए खाद, बीज और सिंचाई तकनीक का प्रयोग करके अच्छी फसल का उत्पादन कर रहे हैं। गोभी, टमाटर, बैंगन, आलू की प्रमुख रूप से खेती कर वे अपनी आमदनी का जरिया बढ़ा रहे हैं। उनके खेती-किसानी के नवाचार को किसान भाई दूर-दूर से देखने आ रहे हैं।सोलर पंप से सिंचाई की सुविधा मिलने से बाड़ी में लहलहाने लगी उद्यानिकी फसल युवा किसान पनिक राय सब्जी की खेती से बना लखपति
Leave a reply