अंबिकापुर. निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों ने ८० हजार रुपए का वायर चोरी कर ले गया है। मकान मालिक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुस्तफा अंसारी अयान मार्ग का निवासी है। निर्माणाधीन मकान का काम चल रहा है। वायरिंग के लिए ४० बंडल वायर रखा था। १७ दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला के बैंक खाते से ३६ हजार रुपए की ऑनाइन निकासी
अंबिकापुर. जिला अस्पताल के महिला कर्मचारी के बैंक खाते से ३६ हजार रुपए का ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उर्मिला यादव भातुपारा की निवासी है और जिला अस्पताल अंबिकापुर में आयुसमान मित्रा के पद पर पदस्थ है। १७ दिसंबरर को पेटियम द्वारा एक रुपए कटने का मोबाइल पर मैसेज आया। वह सोंची की किसी तरह का चार्च कटा होगा। दूसरे दिन जब वह एसबीआई के एटीम में दो हजार रुपए निकाली। शेष राशि दो हजार बताया तो उसके होश उड़ गए। जब वह पंजाब नेशन बैंक जाकर अपने खाते के बारे में जानकारी ली तो पता चला की ३५९९० रुपए ऑनलाइन निकासी कर लिया गया है। पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।