samvaad
छत्तीसगढ़

भीक्षाटन कर वृद्धा ने जमा की थी १ लाख ७० हजार रुपए, नाती कर दिया पार


अंबिकापुर. एक वृद्धा भीक्षाटन कर १ लाख ७० हजार रुपए पेटी में रखी थी। इतना ही नहीं वह पिकअप खरीदर कर अपने नाती को चलाने के लिए दी थी। इतना करने के बावजूद भी नाती का नियत बिगड़ गया और भीक्षाटन कर वृद्धा का रखा १ लाख ७० हजार रुपए चोरी कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। वृद्धा कड़कड़ाती ठंड में शुक्रवार की रात घर के बाहर रही। वह शिकायह करने शनिवार को कोतवाली पहुंची थी।
जानकारी के अनुसार चमेला दीवी मुलत: बिहार की रहने वाली है। वह लगभग २० वर्ष से अपने बेटी के बेटे यानी नाती के साथ अंबिकापुर में अटल आवास में रहती है और भीक्षाटन कर जीवन यापन करती है। भीक्षाटन कर वह नाती को कमाने खाने के लिए एक पिकअप भी खरीदकर दे दी। नाती पिकअप चलाता है और वृद्धा भीक्षाटन करती है। वह भीक्षाटन कर लगभग १ लाख ७० हजार रुपए जमा कर पेटी में रखी थी। रुपए पर नजर पड़ने पर नाती विमलेश ने शुक्रवार की रात को रुपए चोरी कर लिया और अपनी वृद्धा नानी को घर से बाहर कर दिया। वृद्धा को पूरी रात कड़कड़ाती ठंड में घर से बाहर रहना पड़ा। शनिवार की सुबह वृद्धा ने इसकी शिकायत करने कोतवाली पहुंची थी।  

Leave a Reply