अम्बिकाप. गढ़बो नवा छतीसगढ़ के थींम पर जनसंपर्क विभाग द्वारा अम्बिकापुर जनपद के ग्राम मेण्ड्राकला साप्ताहिक बाजार में लगाए गए विकास फोटो प्रदर्शनी को सरपंच सहित ग्रामीणों ने अवलोकन किया। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लोगो को अपनी ओर सहज ही आकर्षित कर रहा था जिससे वहां से गुजरने वाले हर आयु वर्ग के लोगो ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी देखने आए बच्चो को रंगीन पम्पलेट और ब्रोशर दिया गया जिससे वे काफी खुश हुए।मेण्ड्राकला की सरपंच श्री देवनंदन तिर्की ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इसमें नवा छत्तीसगढ़ की झलक दिखती है। राज्य शासन की योजनाओं को आकर्षक एवं सुंदर चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी स्थल में रखे गए ब्रोशर, पम्पलेट एवं पुस्तिका भी बहुत उपयोगी है। पुस्तिका में सभी विभागों के उपलब्धियों का तथ्यात्मक जानकारी दी गई है जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी है। सरपंच के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे सर्व श्री श्याम शंकर ठाकुर, रामलाल राजवाड़े, अरुण राजवड़े ने भी प्रदर्शनी को सराहा।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सुराजी गांव योजना, रामवन गमन वन परिपथ पर्यटन विकास योजना, मनरेगा, स्वालंबन योजना आदि को आकर्षक और संक्षिप्त जानकारियों के साथ प्रस्तुत किया गया हैं