शुभकामनाएं दी
अम्बिकापुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सर्किट हाउस अम्बिकापुर में जिला अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से परिचय, प्राप्त करके पारिवारिक हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बड़े ही आत्मीयत, अधिकारियों की पारिवारिक स्थिति तथा विभागीय काम-काज की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं से अवगत हुए। अधिकारियों ने उत्साह के साथ अपनी समस्या एवं खुशी मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया, पंचायत एवं लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक श्री चिन्तामणी महराज, सरगुजा विकास प्राधिकारण छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष, श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पति सिंह, कमिश्नर सुश्री जी. किण्डो, पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री टीआर कोशिमा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला अधिकारियों से सीधा संवाद के जरिये जाना हाल-चाल मुख्यमंत्री ने सभी का परिचय जाना और अपनी हार्दिक बधाई एवं
Leave a reply