samvaad
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ के प्रथम गोधन एम्पोरियम का उद्धाटन गोधन ऑन व्हील को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अम्बिकापुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कलाकेन्द्र  मैदान के सामने स्थित छत्तीसगढ़ के प्रथम गोधन एम्पोरियम का उद्धाटन फीता काटकर किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान  गोधन एम्पोरियम में गोबरधन से बने वर्मी कम्पोस्ट जैविक खादए घन जीवामृत, गोबर ब्रिक, लक्ष्मी.गणेश की मूर्ति, दिया, गोबर लकड़ी, अगरबत्ती, कलश, घड़ी, गमला, लालटेन, पशु कलाकृति, कंडा, चप्पल तथा अन्य कलाकृति का अवलोकन किया। स्व.सहायता समूह की दीदियों को गोधन एम्पोरियम के माध्यम से विक्रय का एक बाजार प्रदान किया गया है। इसमे गोबर से बनी विभिन्न वस्तुओं को विक्रय किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एम्पोरियम में गोधन न्याय योजना के 3 हितग्राहियों श्री प्रयाग यादव, श्री अनिल तिवारी तथा श्री हीरा प्रसाद सिन्हा से योजना के बारे में चर्चा की। प्रयाग यादव ने बताया कि दूध के व्यवसाय करने के लिए उन्होंने लोन लिया था। लॉक डाउन की वजह से उनका व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा था। इस मुश्किल की घड़ी में गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर बेचकर प्रयाग ने 50 हजार रुपये का लोन बैंक में पटाया।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर गोधन ऑन व्हील को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोधन ऑन व्हील के द्वारा गोबर से बनी वस्तुओं का प्रचार.प्रसार किया जाएगा इसके साथ ही वस्तुओं की बिक्री भी की जा सकेगी। यह महिला स्व सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभिनव पहल है। मुख्यमंत्री ने समूह के कार्यों की तारीफ की।

मुख्यमंत्री के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महराज सहित अन्य जनप्रतिनधि, कमिश्नर सुश्री जिनेविवा किण्डो, पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी,  कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, निगम आयुक्त श्री हरेश मण्डावी सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply