अम्बिकापुर / प्रदेश के पहले वर्चुअल मैराथन में आज प्रदेश के साथ सरगुजा जिले के प्रतिभागी उत्साह से भाग लिए। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मैराथन में भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया। वर्चुअल मैराथन में सरगुजा जिले के 10 हजार 913 लोगों ने पंजीयन कराया था जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन में प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई थी।Leave a reply