samvaad
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने नवदम्पत्ति को आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दी मुख्यमंत्री श्री बघेल आशीर्वाद समारोह में हुए शामिल

अम्बिकापुर / मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल आज लुण्ड्रा विकासखंड के गगोली में लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम के पुत्र के विवाह के अवसर पर आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विधायक डॉ. प्रीतम राम के पुत्र चि.दिनेश एवं पुत्रवधु सौ.का. गायत्री को आशिर्वाद देकर सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने भी नाव दम्पति को आशीर्वाद और शुभ कामनाएं दीं।
इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक श्री चिंतामणी महाराज, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह, भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply