0 रामानुजनगर ब्लॉक के पंचायत प्रभारी व सर्वेदल के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित
सूरजपुर। जिले के रामनाजुजनगर ब्लॉक में शनिवार को बुनियादी साक्षरता पर केंद्रित केन्द्र प्रवर्तित योजना पढ़ना लिखना अभियान प्रौढ़ शिक्षा हेतु योजना के तहत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों का चिन्हाकन कर स्वयं सेवी अनुदेशकों के माध्यम से साक्षर करने चिन्हाकित ग्राम पंचायतों के प्रभारी एव सर्वे दल को प्रशिक्षित किया गया।
बी.ई.ओ.एव सदस्य सचिव वि0ख0 साक्षरता मिशन प्राधिकरण राजाराम सिंह के मार्गदर्शन में ब्लॉक साक्षरता मिशन अभियान समिति के माध्यम से चिन्हाकित ग्राम पंचायत छिंदिया, केशवपुर, पंपानगर, द्वारिकापुर, रामेश्वरम, सरईपारा, दवना, त्रिपुरेशवरपुर, बद्रिकाआश्रम, पिवरी, मकरबंधा, नकना, उमापुर, तिवरागुड़ी, बरहोल, सोनपुर, कौशलपुर, चंदरपुर व बरौल के असाक्षरो के साथ अनुदेशकों के चिन्हाकन एव बुनियादी साक्षरता केंद्र हेतुं स्थल निर्धारण के नियुक्त प्रभारी एव सक्रिय सर्वेदल के सदस्यों को राज्य स्तर से प्रशिक्षित प्रशिक्षक रविशंकर साहू व प्रियंका सिंह की टीम द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान सर्वे प्रपत्र एवं पढ़ना लिखना अभियान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा कर प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया है कि प्रत्येक 8 से 10 असाक्षरो पर एक स्वयंसेवी अनुदेशक का चिन्हाकन कर प्रशिक्षित किया जाएगा। तदुपरांत अनुदेशकों द्वारा चिन्हाकित असाक्षरो को बुनियादी साक्षरता केंद्र के माध्यम से 120 घंटे की पढ़ाई पूर्ण कराया जाएगा। बी.पी.ओ. रवि नाथ तिवारी द्वारा सर्वे दल को इस अभियान की जानकारी देते हुए चिन्हाकन कार्य को मिशन मोड में करने की अपील की गई।