samvaad
छत्तीसगढ़

वर्चुअल मैराथन आज

जिले के 3045 लोगो ने मैराथन में शामिल होने कराया आॅनलाईन पंजीयन

सूरजपुर। नवा छत्तीसगढ़ के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आज राज्य भर में एक साथ वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रोत्साहन स्वरूप रन विथ छत्तीसगढ़ का लोगो वाली टी-शर्ट खेल विभाग के द्वारा दिया गया। प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि जिले से 3045 लोगों ने वर्चुअल मैराथन हेतु आनलाइन पंजीयन कराया है।

0 कलेक्टर की अपील

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है, कि अधिक से अधिक संख्या में इस वर्चुअल मैराथन में शामिल हो। उन्होंने कहा कि कोविड-19 गाईडलाइन के अनुसार किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्र नहीं किया जाना है, सभी प्रतिभागी अपने क्षेत्र की सड़क, मैदान, पार्क अथवा कोई भी इसी प्रकार का उत्तम स्थान चुनकर व्यक्तिगत रूप से दौड़ते हुए 20 से 30 सेकंड का वीडियो व फोटो फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply