samvaad
छत्तीसगढ़

प्रभारी सचिव ने किया धान खरीदी केन्द्र कमलेश्वरपुर एवं वंदना का निरीक्षण पारदर्शितापूर्ण धान खरीदी के निर्देश


अम्बिकापुर / वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव तथा सरगुजा जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने आज मैनपाट विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा किया। उन्होंने मैनपाट विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र कमलेश्वरपुर तथा वंदना का चेकलिस्ट के अनुसार निरीक्षण किया। श्री पिंगुआ ने अधिकारियों तथा समिति प्रबंधकों को धान खरीदी पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान बेचने में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
प्रभारी सचिव ने धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की मात्रा, बारदाना की उपलब्धता, टोकन संख्या, धान रखने के लिए चबूतरा, ड्रेनेज की व्यवस्था, नमी मापक यंत्र, तौल के लिए तराजू बाट तथा धान उठाव की जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केंद्र वंदना में धान बेचने वाले किसान कार्तिक से पूछ-ताछ की। कार्तिक ने बताया कि उन्हें धान बेचने में कोई समस्या नहीं हुई।
तत्पश्चात प्रभारी सचिव ने मैनपाट अंतर्गत आने वाले आदर्श गोठान कुनियाँ और उडुमकेला का दौरा कर गोबर खरीदी तथा वर्मी कम्पोस्ट की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कुनियाँ गोठान में चल रहे बटेर पालन, मशरूम उत्पादन के बारे में महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। श्री पिंगुआ ने समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आयमूलक गतिविधियां ज्यादा से ज्यादा संचालित करने के कहा। उन्होंने उडुमकेला गोठान में बन रहे वर्मी कम्पोस्ट तथा पैरादान का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार श्री अमरनाथ श्याम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

कोरोना को शिकस्त देकर 6 व्यक्ति लौटे घर
कोविड अस्पताल में 11 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

  अम्बिकापुर / संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के 70 वर्षीय पुरूष, गोधनपुर के 45 वर्षीय पुरूष, भफौली के 75 वर्षीय महिला, खड़गावा के 22 वर्षीय महिला, लखनपुर के 40 वर्षीय पुरूष तथा अजबनगर के 45 वर्षीय महिला को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 12 दिसम्बर की स्थिति में 11 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 8, सूरजपुर जिले के 1, कोरिया जिले के 01, जषपुर जिले के 01 मरीज शामिल हैं।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती 5 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 4 मरीजों को आई.सी.यू. में रखा गया है एवं 3 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक या माईल्ड सिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 01 मरीज को उच्च रक्तचाप, 03 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप तथा 1 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

Leave a Reply