अम्बिकापुर / अंतराष्ट्रीय मानव दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री जनार्दन खरे के मुख्य आतिथिय में ‘‘कैदियों के अधिकार’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता श्री अनिल श्रीवास्तव उपस्थित थे। गोष्ठी की अध्यक्षता केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार गायकवाड़ ने की। इस गोष्ठी में जेल के अधिकारियों एवं प्रहरियों को कैदियों के अधिकार और कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। Leave a reply