अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर 13 एवं 14 दिसम्बर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए समय पर तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सौंपे गए दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने लोकार्पण, भूमि पूजन एवं आमसभा कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, नोडल अधिकारी तथा एसडीएम अम्बिकापुर को सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा। इसी प्रकार पार्किंग, कारकेड, वाहन व्यवस्था, टै्रफिक रूट चार्ट, कानून व्यवस्था, ब्लड ग्रुप व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक सरगुजा, प्रोटोकॉल, कानून व्यवस्था, वाहन पास एवं प्रवेश पत्र जारी करना, सभी प्रकार के प्रमाण पत्र लेने हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अमृत लाल ध्रुव, विभिन्न विकासखण्डों से आने वाले आमजनों एवं वाहनों हेतु विभिन्न मार्गों पर चेक पोस्ट लगाने हेतु वन मण्डलाधिकारी अम्बिकापुर, मंच पर सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर के श्री अजय त्रिपाठी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उदयपुर, हैलीपैड एवं समस्त कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में फूल एवं बुके हेतु उप संचालक उद्यान, डी क्षेत्र क्षेत्र में रंगोली एवं साज-सज्जा हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी , भूमि पूजन हेतु एवं लोकार्पण हेतु शिलालेख तैयार करवाने हेतु अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगडे, आवागम हेतु वाहन व्यवस्था के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मंच के सामने व्हीआईपी एरिया में बैठक व्यवस्था हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीतापुर सुश्री दीपिका नेताम व्हीआईपी एरिया एवं प्रेस के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, मुख्य अतिथि एवं मंच पर अतिथियों हेतु स्वल्पाहार की व्यवस्था हेतु नायब तहसीलदार मो. एजाज हासमी, प्रेस की बैठक व्यवस्था एवं स्वल्पाहार हेतु उप संचालक जन सम्पर्क, ग्रीन रूम प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उदयपुर श्री प्रदीप साहू, मुख्य अतिथि के लिए प्रतीक चिन्ह परियोजना अधिकारी साक्षर भारत श्री गिरीश गुप्ता, आमंत्रण पत्र हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आमंत्रण कार्ड वितरण हेतु अपर कलेक्टर एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य मार्गो पर स्वागत द्वार हेतु जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, पायलट एवं क्रू मेम्बर के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था हेतु जिला अबकारी अधिकारी, सांस्कृतिक मंच का संचालन संस्कृति विभाग से आये कलाकारो की आवश्यक व्यवस्था व कार्यक्रम का संचालन व्यवस्था हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, साउंड सिस्टम एवं एलईडी स्क्रीन की जांच हेतु कार्यपालन अभियंता श्री एसपी कुमार, मंच संचालन हेतु लेख तैयार करना जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यक्रमों स्थल पर जीवन रक्षक दवाईयों के साथ चिकित्सा दल हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छ पेयजल हेतु नगर निगम आयुक्त एवं लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित अन्य कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। Leave a reply