अम्बिकापुर / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने 13 एवं 14 दिसम्बर 2020 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संभावित प्रवास कार्यक्रम को ध्यान रखकर अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने इस हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी सहायता के लिए अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज कमल व स्पोर्टस अधिकारी श्री ओ.पी. शर्मा को महामाया ऑक्सीजोन पार्क निरीक्षण के दौरान दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के आयुक्त श्री हरेश मण्डावी तथा जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री अब्दुल शाकिर को उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ब्रम्हपारा के निरीक्षण, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के आयुक्त श्री हरेश मण्डावी को व खनिज अधिकारी श्री चंन्द्राकर को गोधन एम्पोरियम का उदघाटन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर श्री अजय त्रिपाठी व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री अशोक कुमार सिंह को सर्किट हाउस में विभिन्न समाज के प्रमुख व्यक्तियों, जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के भेंट व चर्चा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री एस.के. परिहार व भू-अभिलेख के प्रभारी अधीक्षक श्री अमित झा को धान खरीदी केन्द्र मेण्ड्राकला, जनपद पंचायत लुण्ड्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजव दुबे व क्रेडा के सहायक अभियंता श्री जे.आर. शेडे को मुख्यमंत्री का गगोली प्रवास, तथा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेश्वर तिवारी व सहकारिता विभाग के श्री मति मिंज को ग्राम केशवपुर में गोठान निरीक्षण के दौरान कर्तव्य निर्वहन का दायित्व सौंपा गया है। Leave a reply