अम्बिकापुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के 13 दिसम्बर को संभावित अम्बिकापुर आगमन के मद्देनजर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड में तैयारियों का निरीक्षण कर समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री भगत ने पीजी कॉलेज ग्राउंड में मुख्यमंत्री के आमसभा हेतु मुख्यमंच निर्माण, हेलीपेड निर्माण, आम जनता के बैठक व्यवस्था के लिए पंडाल निर्माण, वाहन पार्किंग सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी योजना के साथ कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन एवं विभिन्न स्थलों के अवलोकन से संबंधित संस्थानों तथा स्थानों में व्यापक तैयारी करें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री टीआर कोशिमा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।खाद्य मंत्री ने किया मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश
Leave a reply