अम्बिकापुर 7 दिसम्बर 2020/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज ब्रम्हपारा स्थित आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयोगशाला कक्ष के निर्माण कार्य मे तेजी लाने तथा वाटर कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान स्कूल के स्टाफ रूम, क्लासरूम, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी के साथ ही स्कूल में प्रवेशित कुल छात्रों की संख्या तथा शिक्षकों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्कूल परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन कर तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल का बोर्ड सुंदर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनवाकर चस्पा करने के निर्देश प्राचार्य को दिए।
निरीक्षण के दौरान नवपदस्थ जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री विनय कुमार लंगेह, निगम आयुक्त श्री हरेश मण्डावी तथा स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे।Leave a reply