samvaad
छत्तीसगढ़

वर्चुअल मैराथन का ऑनलाईन पंजीयन 10 दिसम्बर तक

  अम्बिकापुर 7 दिसम्बर 2020/खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 13 दिसम्बर 2020 को राज्य भर में एक साथ वर्चुअल मैराथन का आयोजन 13 दिसम्बर 2020 को किया जाएगा। इस मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को 4 से 10 दिसम्बर के मध्य ऑनलाईन पंजीयन कराना होगा। 
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक ने बताया है कि वर्चुल मैराथन में सम्मलित होने वाले प्रतिभागियों को जनसम्पर्क विभाग के वेबसाईट एचटीटीपीः//जनसम्पर्क.सीजी.इन, एचटीटीपीः//डीपीआरसीजी.जीओव्ही.इन या खेल विभाग की वेबसाईट एचटीटीपीः//स्पोर्टस.जीओव्ही.इन पर लिंक कर अपना पंजीयन कराना होगा। प्रतिभागी को लोगो एवं स्लोगन का प्रिंट आउट निकालकर अपने किसी भी सफेद शर्ट में चिपका कर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घर, रोड, पार्क, मैदान या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर दौड़ का वीडियों एवं फोटो बनाना होगा। इस वीडियो या फोटो को हैशटैग रनवीचछत्तीसगढ़ के साथ फेसबुक या ट्विटर पर अपलोड करना होगा। फोटो एवं वीडियो को अपलोड करने का समय 13 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक है। वर्चुअल मैराथन में भाग लेने वाले पंजीकृत प्रथम 300 प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप निःशुल्क टीशर्ट प्रदान किया जाएगा। इस मैराथन में भाग लेने वाले व्यक्तियों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रखा गया है अर्थात किसी भी उम्र के पुरूष एवं महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग संयुक्त संचालक के मोबाईल नम्बर 9425511725 या खेल अधिकारी के मोबाईल नम्बर 8109882724 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

Leave a Reply