samvaad
छत्तीसगढ़

18 दिसम्बर को मद्य निषेध दिवस

   अम्बिकापुर 7 दिसम्बर 2020/ प्रतिवर्ष 18 दिसम्बर बाबा गुरू घासीदास जयंती को मद्य निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जन सामान्य को मद्यपान के विरूद्ध व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में जन समुदाय के सहयोग से वृहद नशामुक्ति रैली का आयोजन कर नशामुक्ति प्रदर्शनी में साहित्य का वितरण किया जाना है। विषय विशेषज्ञों की व्याख्यान माला गोष्ठी आयोजित कर प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, गीत, नृत्य नाटक प्रतियोगिता की जाएगी। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों से शराब छोड़ने के लिए शपथ एवं संकल्प लिया जाएगा। नशामुक्ति में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही नशामुक्ति के लिए योग की भूमिका पर योग विशेषज्ञों का व्याख्यान एवं योग का प्रदर्शन किया जाएगा। जिले के उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने सभी विभाग के जिला अधिकारियों, समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं छत्तीसगढ़ सबरी सेवा स्थान के सचिव से इस दिन आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आव्हान किया है। 

Leave a Reply