samvaad
छत्तीसगढ़

ई-नेशनल लोक अदालत की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित

  अम्बिकापुर / जिला न्यायाधीश श्री बीपी वर्मा की अध्यक्षता में आज न्याय सदन भवन में 12 दिसम्बर 2020 को आयोजन होने वाले राष्ट्रीय स्तर के ई-नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण किए जाने के संबंध में बीमा कम्पनी के अधिकारियों एवं बीमा कम्पनी के अधिवक्ताओं एवं एन.आई. एक्ट प्रकरणों के आवेदक एवं अनावेदक अधिवक्ताओं के साथ प्रीसीटिंग एवं मीटिंग आयोजन किया गया। मीटिंग में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में राजीनामा किए जाने के संबंध में आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा किया। प्रीसीटिंग में कई मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों को ई-नेशनल लोक अदालत में समझौता के आधार पर निराकरण हेतु चिन्हांकित किया गया। 
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री जनार्दन खरे, प्रथम मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अम्बिकापुर के श्री जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) के श्री अमित राठौर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री दीपक कोसले, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, बीमा कम्पनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।   

Leave a Reply