samvaad
छत्तीसगढ़

नेशनल लोक अदालत 12 दिसम्बर के लिये पीठासीन अधिकारी नियुक्त

 अम्बिकापुर 5 दिसम्बर 2020/ 12 दिसम्बर को होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक संपादन के लिए सरगुजा जिले में खंडपीठ की स्थापना की गई है। इस खंडपीठ में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नजूल अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को पीठासीन अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
 जारी आदेशानुसार न्यायालय कक्ष अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर में पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर को नियुक्त किया गया है। इसी तरह न्यायालय कक्ष अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीतापुर में पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीतापुर, न्यायालय कक्ष अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उदयपुर में पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उदयपुर, न्यायालय कक्ष नजूल अधिकारी अम्बिकापुर में पीठासीन अधिकारी नजूल अधिकारी अम्बिकापुर, न्यायालय कक्ष तहसीलदार अम्बिकापुर में पीठासीन अधिकारी तहसीलदार अम्बिकापुर, न्यायालय कक्ष तहसीलदार लखनपुर में पीठासीन अधिकारी तहसीलदार लखनपुर, न्यायालय कक्ष तहसीलदार उदयपुर में पीठासीन अधिकारी तहसीलदार उदयपुर, न्यायालय कक्ष तहसीलदार लुण्ड्रा में पीठासीन अधिकारी तहसीलदार लुण्ड्रा, न्यायालय कक्ष तहसीलदार बतौली में पीठासीन अधिकारी तहसीलदार बतौली, न्यायालय कक्ष तहसीलदार सीतापुर में पीठासीन अधिकारी तहसीलदार सीतापुर, न्यायालय कक्ष तहसीलदार मैनपाट में पीठासीन अधिकारी तहसीलदार मैनपाट, न्यायालय कक्ष तहसीलदार दरिमा में पीठासीन अधिकारी तहसीलदार दरिमा, न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार अम्बिकापुर-02 में पीठासीन अधिकारी नायब तहसीलदार अम्बिकापुर, न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार लखनपुर में पीठासीन अधिकारी नायब तहसीलदार लखनपुर, न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार उदयपुर में पीठासीन अधिकारी नायब तहसीलदार उदयपुर, न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार लुण्ड्रामें पीठासीन अधिकारी नायब तहसीलदार लुण्ड्रा, न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार बतौली में पीठासीन अधिकारी नायब तहसीलदार बतौली, न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार सीतापुर (नवापारा सर्किल) में पीठासीन अधिकारी नायब तहसीलदार सीतापुर, न्यायालय कक्ष नायब तहसीलदार सीतापुर (पेटला सर्किल) में पीठासीन अधिकारी नायब तहसीलदार सीतापुर को नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त सभी राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजस्व दाण्डिक, भू-अर्जन, आरबीसी 6-4 व विविध प्रकरणों का निराकरण करेंगे तथा न्यायालय अवधि समाप्त होने के पश्चात निराकृत प्रकरणों की जानकारी अविलम्ब कलेक्टर कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply