samvaad
छत्तीसगढ़

सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसम्बर को

  अम्बिकापुर / प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 दिसम्बर को सशस्त्र झंडा दिवस मनाया जाएगा। भारतीय सशस्त्र सेना के जो जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं उनके पुण्य स्मरण करने हेतु सम्मान में प्रतिवर्ष सम्पूर्ण देश मे 7 दिसम्बर को झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने झंडा दिवस के बहुमूल्य दिन में स्वेच्छानुदान राशि देकर सहयोग प्रदान करने की अपील की है। इस दान की राशि को वीर नारियों के पुनर्वास, आश्रित एवं विकलांग तथा अपंग हुए जवान, सैनिकों के कल्याण हेतु खर्च की जाएगी। दान देने हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में तथा कार्यालय के फोन नंबर 07774221721 में संपर्क कर सकते हैं। दान की राशि पूर्णतया कर से मुक्त है।

अनुभाग स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक 6 दिसम्बर को

 अम्बिकापुर 5 दिसम्बर 2020/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजय त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुभाग स्तरीय वन अधिकर समिति की बैठक 6 दिसम्बर प्रातः 11 बजे आयोजित की गई है। इस बैठक में जनपद पंचायत अम्बिकापुर तथा लुण्ड्रा से प्राप्त व्यक्तिगत तथा सामुदायिक वन अधिकार पत्र के दावों पर विचारोपरांत निर्णय लिया जाएगा। समिति के सदस्यों से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है

Leave a Reply