samvaad
छत्तीसगढ़

तीन दिन में 61 हजार 180 क्विंटल धान की खरीदी

      अम्बिकापुर / खरीफ सीजन वर्ष  2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 दिसम्बर से जिले के उपार्जन केन्द्रों में शुरू हो गया है। 3 दिसम्बर तक  जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर 61 हजार 180 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। 
जिला सहकारी बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपार्जन केंद्र अमेरा में 19.20 क्विंटल, पुहपुटरा में 4.00 कि्ंवटल, अमलभिट्ठी में 1184.00 कि्ंवटल, बटईकेला में 816.80 कि्ंवटल, उदयपुर में 1320.80 कि्ंवटल, केदमा में 157.20 कि्ंवटल, कुन्द्रीकला में 645.20 क्विंटल, कुन्नी में 2838.40 क्विंटल, कमलेश्वरपुर में 752.80 कि्ंवटल, केरजू में 2566.80 कि्ंवटल, करजी में 1153.20 कि्ंवटल, कर्रा में 877.60 कि्ंवटल, खम्हरिया में 1560.40 कि्ंवटल, खैरबार में 49.60 कि्ंवटल, गेरसा में 637.20 कि्ंवटल, चान्दों में 963.60 कि्ंवटल, जमगला में 2345.20 कि्ंवटल, डूमरडीह में 1080.00 कि्ंवटल, डांड़गांव में 938.00 कि्ंवटल, दरिमा में 914.40 कि्ंवटल, धौरपुर में 2514.80 कि्ंवटल, नमनाकला में 551.60 कि्ंवटल, परसा में 250.00 कि्ंवटल, नर्मदापुर में 940.40 कि्ंवटल, पेटला में 1771.20 कि्ंवटल, प्रतापगढ़ में 5075.20 कि्ंवटल, बटवाही में 777.20 कि्ंवटल, खड़धोवा में 929.60 कि्ंवटल, बतौली में 1831.20 कि्ंवटल, वन्दना में 2040.40 कि्ंवटल, बरगीडीह में 752.80 कि्ंवटल, भूषू में 2932.40 क्विंटल, मेन्ड्राकला में 2006.00 क्विंटल, रामपुर में 742.00 क्विंटल, राजापुर में 2962.00 क्विंटल, लखनपुर में 2423.20 क्विंटल, सुखरी में 835.20 क्विंटल, सेदम में 1705.60 क्विंटल, सलका में 2238.00 क्विंटल, ससौली में 1393.20 क्विंटल, सहनपुर में 825.20 क्विंटल एवं सीतापुर में 4294.80 क्विंटल खरीदी की गई है। 
उल्लेखनीय है कि खरीफ वर्ष 2020-21 में कामन धान का समर्थन मूल्य 1868 रूपए और ग्रेड ए का मूल्य 1888 रूपए प्रति क्विंटल शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। 

Leave a Reply