samvaad
छत्तीसगढ़

गोठनों में अब तक 589 ट्रेक्टर ट्रॉली पैरादान

अम्बिकापुर / जिले में धान की मिंजाई शुरू होते ही किसानों द्वारा गोठानो के लिए पैरादान का सिलसिला भी प्रराम्भ हो गया है। बड़े किसान गोठान के लिए पैरादान कर सीधे खलिहान से ट्रेक्टर के द्वारा गोठानो में पैरा पंहुंचा रहे हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्र के गोठानो में बढ़ चढ़कर पैरादान कर रहे हैं। अब तक जिले के गोठानो में किसानों द्वारा 589 ट्रेक्टर पैरादान किया जा चुका है।
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 नवम्बर 2020 से 3 दिसम्बर तक गोठानो में 589 ट्रेक्टर ट्रॉली पैरादान किया गया है। इसमें अम्बिकापुर जनपद के गोठानो में 63 ट्रॉली, लखनपुर जनपद में 116 ट्रॉली, उदयपुर जनपद में 79 ट्रॉली, लुण्ड्रा जनपद में 137 ट्रॉली, सीतापुर जनपद में 108 ट्रॉली, बतौली जनपद में 56 ट्रॉली तथा मैनपाट जनपद में 30 ट्रॉली पैरादान शामिल है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार सभी जनपदों में स्थित गोठानो के लिए जनपद सीईओ द्वारा पैरादान के लिए किसानों को प्रोत्सहित किया जा रहा है। किसान भी स्वेछा से अधिक से अधिक पैरादान कर इस पुनीत अभियान में सहभागी बन रहे हैं।

Leave a Reply