samvaad
छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सी.ई.ओ. को दी गई भावभीनी विदाई

अम्बिकापुर / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा आई.ए.एस को आज जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित विदाई कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। श्री शर्मा का स्थानांतरण नवा रायपुर अटलनगर विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर हुआ है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत के अंतर्गत जिले में सबकी सहभागिता से बेहतर काम हुआ है। मनरेगा, पीएम आवास के साथ ही बैंक सखी का नवाचार प्रदेश स्तर पर पहचान बनी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खेल में कप्तान के मार्गदर्शन के साथ ही खिलाड़ियों की एकजुटता महत्वपूर्ण होती है उसी प्रकार योजनाओं का धरातल पर सफल क्रियान्वयन के लिए टीम भावना जरूरी है। सरगुजा में काम करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा।
कार्यक्रम को जनपद सी.ई.ओ. श्री अजय सिंह, श्री संजय दुबे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर श्री शर्मा को अधिकारी कर्मचारियो के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट की गई। इस अवसर पर जनपद सी.ई.ओ., कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply