samvaad
छत्तीसगढ़

कोरोना को शिकस्त देकर 18 व्यक्ति लौटा घर कोविड अस्पताल में 36 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

          संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के 65 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय पुरूष,65 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय पुरूष, कमेश्वरपुर के 25 वर्षीय महिला, कल्याणपुर के 49 वर्षीय पुरूष, जरही के के 25 वर्षीय पुरूष, 53 वर्षीय पुरूष, विश्राम के 44 वर्षीय महिला 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 1 दिसम्बर की स्थिति में 33 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 19, सूरजपुर जिले के 7, बलरामपुर जिले के 01, कोरिया जिले के 02, जशपुर जिले के 4 मरीज शामिल हैं।
     कोविड-19 वार्ड में भर्ती  19 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 5 मरीजों को आई.सी.यू. में रखा गया है एवं 15 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक या माईल्ड सिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 03 मरीज को उच्च रक्तचाप, 06 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप, 01 गर्भवती, 1 मरीज को सिजीरियन ऑपरेशन हुआ है तथ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

Leave a Reply