अम्बिकापुर 2 दिसम्बर 2020/जन शिक्षण समिति सरगुजा में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बैठक का आयोजित किया गया था।
सुश्री जांगड़े ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण 2021 को ध्यान रखते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिकों के लिये अभियान चलाया जा रहा है। छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के साथ.साथ मतदाता सूची में संशोधनए सूची से नाम विलोपन के लिए आवेदन लिए जायेंगे। 1 जनवरी 2021 को जिनका उम्र 18 वर्ष हो चुका है ऐसे मतदाता अपने मतदान केंद्र के बीएलओ सके संपर्क कर नाम जुड़वा सकते हैं।
बैठक में स्वीप के नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ताए जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री एम सिद्दीकी के साथ साक्षरता विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।Leave a reply