स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणा नहीं किया गया घोषित
छत्तीसगढ़ छात्र संगठन जोगी ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ छात्र संगठन जोगी के सरगुजा जिलाध्यक्ष रचित मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर बताया गया की प्रदेश में 5 शासकीय राजकीय विश्वविद्यालय है जिसमें से 4 शासकीय विश्वविद्यालय का लगभग प्रथम, द्वितीय और अंतिम वर्ष का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। लेकिन संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर का अभी तक सिर्फ द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित हुआ है और बीएड की काउंसलिंग की दिनांक घोषित कर दिया गया है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है जिससे सरगुजा संभाग के विद्यार्थी बीएड करने से वंचित रह जाएंगे जो कि उचित नहीं है। इसलिए अंतिम वर्ष का परिणाम छात्रहित में पहले घोषित किया जाए जिससे सभी अंतिम वर्ष के विद्यार्थी बीएड की काउंसलिंग में शामिल हो सकें। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर छात्रहित में मांग करता है कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ५ दिसंबर से पहले घोषित किया जाए ताकि सरगुजा संभाग के विद्यार्थी भी बीएड के काउंसलिंग में शामिल हो सके और छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष रचित मिश्रा के द्वारा एक और मांग किया गया कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाए । जिस पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव के द्वारा मौखिक रूप से कहा गया है कि हम 5 तारीख तक पहले परिणाम घोषित करवाएंगे और प्रथम वर्ष का भी परिणाम जल्द से जल्द घोषित हो जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र संगठन जोगी के जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला महासचिव हर्ष गुप्ता, मयंक सोनी, साजिद अली, एजाज, अमित यादव आदि उपस्थित रहे।
स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणा नहीं किया गया घोषित छत्तीसगढ़ छात्र संगठन जोगी ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
Leave a reply