samvaad
छत्तीसगढ़

अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मसाल रैली

अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मसाल रैली
अंबिकापुर. प्रदेश के कर्मचारियों की ल बीत मांगो के संबंध में प्रांतीय निकाय का आह्वान पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन  जिला सरगुजा मे घटक दलों के समस्त सदस्यों द्वारा  सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में मसाल जलाते हुए विशाल रैली के साथ कलक्टर सरगुजा को अपने नि न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
 जिला सरगुजा में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमलेश सोनी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशनन  सरगुजा प्रभारी ओंकार सिंह सह प्रभारी एवं संभागीय प्रवक्ता एमएल स्वर्णकार  विभिन्न संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के जबरदस्त सहभागिता रही। 14 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रथम चरण में मु यमंत्री को कलेक्टर सरगुजा के माध्यम ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही द्वितीय चरण दिनांक 11 दिस बर को धरना रैली के लिए समस्त सदस्यों को तैयार रहने हेतु अवगत कराया गया।
  मंगलवार को ज्ञापन में प्रमुख मांगों में लिपिक संवर्ग के वेतन विसंगति का निराकरण साथ ही शिक्षक एवं स्वास्थ्य संवर्ग सहित अन्य कर्मचारी का वेतन विसंगति निराकृत किया जावे। प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 2019 से लंबित महंगाई भत्ता का भुगतान किया जावे, वेतन पूर्ण निरीक्षण नियम 2017 का बकाया एरियर्स चार किस्त का भुगतान, सभी विभागों में लंबित संवर्गिय पदोन्नतिए क्रमोन्नतिए समयमान एवं तृतीय समयमानए वेतनमान का लाभ किया जावे, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक शिक्षक पद पर नियुक्त शिक्षकों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जावे, कोरोना संक्रमण से मृत कर्मचारियों एवं अधिकारियों के परिवार को 50 लाख एवं कोरोना भत्ता सहित अन्य मांगें शामिल है। मसाल रैली में मु य रूप से सीके मिश्रा, आनंद सिंह यादव, अजय शुक्ला, संजय यादव,  आशुतोष दुबे, राकेश पुरी, संतोष दुबे, ऋषि पांडेय, शिक्षक संघ के  संजय सिंह, नसीम खान, दुर्गेश सिन्हा सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply