samvaad
छत्तीसगढ़

पहले दिन जिले के १९ उपार्जन केन्द्रों पर ७६ किसानों ने ३ हजार ९ क्विंटल बेचा धान


२५३ किसानों को पहले दिन धान बेचने के लिए किया गया था टोकन जारी
अंबिकापुर. खरीफ  सीजन 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 दिस बर से जिले के उपार्जन केन्द्रों में शुरू हुआ। उपार्जन केन्द्रों मे समर्थन मूल्य में धान बेचने आए किसानों में भारी उत्साह देखा गया। पहले दिन जिले के 19 उपार्जन केन्द्रों में 76 किसानों के द्वारा 3 हजार 9 क्विंटल धान बेचा गया।
       इसीक्रम में १ दिस बर को अ िबकापुर विकासखंड के मेंड्राकला सेवा सहकारी समिति में पूजा-अर्चना कर आसपास के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान सहकारी समिति के अध्यक्ष बड़ाराम ने किसानों को टोकन जारी करने की कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। धान बेचने आए ग्राम केराकछार के कृषक सहदेव राजवाड़े ने बताया कि वे 35 क्विंटल धान तौल के लिए लेकर आये हैं। समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर सहदेव उत्साहित नजर आए। कृषक  देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनके द्वारा करीब 3 एकड़ जमीन में धान की खेती की गई जिसमें करीब 40 क्विंटल धान की उपज हुई। इसे बेचने के लिए मंडी लेकर आया हूं। 25 सौ रुपये में धान खरीदी किसानों के लिए लाभकारी योजना है। धान बेचकर किसान शादी.ब्याहए खेती.किसानी तथा अन्य आवश्यक कार्य करते हैं। शासन के मंशानुरूप सभी केंद्र प्रभारियों को केंद्र में धान बेचने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो यह सुनिश्चित करने कहा गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर उपस्थित किसानों को खरीदी केंद्र में मास्क लगाकर आने तथा फिजिकल डिस्टेंस का अनिवार्य रूप से पालन करने निर्देशित किया गया है।

सरगवां में विधायक ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ
लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रितम राम ने मंगलवार को अंबिकापुर विकास खंड के धान उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति नमनाकला स्थित सरगंजवा में पूजा-अर्चना कर जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने किसानों को टोकन जारी की। उन्होंने खरीदी केन्द्र में धान की गुणवत्ता का परीक्षण किया। शुभारंभ के पहल दिन धान उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति नमनाकला में सरगंजवा के एक किसान ने १६ क्विंटल धान बेचा है। वहीं टोकन के लिए लगभग ५० किसानों ने अपना नाम अंकित कराया है।
इस दौरान विधायक ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया है कि केन्द्र में धान बेचने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। शुभारंभ के पहले दिन किसानों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई किसानों को उपकेन्द्र में ट्रांस्फर कर दिया गया है। धान उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति नमनाकला स्थित सरगंजवा अंतर्गत परसा व खैरबार दो नवीन उपकेन्द्र बनाए गए हैं। परसा नवीन उपकेन्द्र में परसा, देवगढ़, रजपुरीखुर्द, भकूरा, हसुली, कर हा, भफौली, भिठ्ठीखुर्द कुल ३७० कृषक पंजीकृत हैं। वहीं नवीन समिति धान उर्पाजन केन्द्र खैरबार में खैरबार, मलगवांखुर्द, रामनगर, श्रीगढ़, कांतिप्रकाशपुर, मानिकप्रकाशपुर, नावागढ़, मायापुर, मणिपुर, लक्ष्मीपुर, सोनपुरकला, असोला, बधियाचुआ बनाया गया है। यहां कुल ३६२ कृषक पंजीकृत हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे धान बेचने
ग्राम करजी स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान किसान काफी उत्साहित दिखे। वही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ट्रैक्टर चलाकर धान खरीदी केंद्र करजी में धान बेचने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों में एक अच्छा संदेश जाये कि प्रदेश की सरकार मंगलवार से धान खरीदी कर रही है जिसके लिए संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है। वहीं उन्होंने बताया कि धान खरीदी उप केंद्र करजी में इस वर्ष से आदिम जाति सेवा सहकारी बैंक की शुरुआत हुई है। सहकारी बैंक की शुरुआत होने से क्षेत्र के किसानों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपकों बात दें कि जिले में पिछले दो वर्षों के भीतर सहकारी बैंक की सां य बढ़कर 39 हो चुकी है। जबकि इस वर्ष 4 नये उप केंद्रों की जिले में शुरुआत हुई है। वहीं इन सबके बीच इस वर्ष कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए धान खरीदी केंद्रों में विशेष एहतियात बरता जा रहा है। किसान टोकन सिस्टम के जरिए खरीदी केंद्रों में पहुंचकर धान बेच रहे है।

३८ केन्द्रों पर कटा है टोकन
सरगुजा विपरण अधिकारी जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी पीएस परिहार ने बताया कि जिले के ३८ केन्द्रों पर टोकन कटा है। शेष जिस केन्द्र पर किसान नहीं हैं वहां नहीं कटा है। ३८ केन्द्रों पर २५३ किसानों को टोकन दिया गया है। शुभारंभ के पहले दिन कुल २५३ किसानों द्वारा ११ हजार ८३४ क्विंटल धान की खरीदी होनी है। वहीं बलरामपुर में १३ किसानों को टोकन जारी किया गया है। जिसमें ७२०.४० क्विंटल धान बेचने का लक्ष्य है। सूरजपुर में १८३ किसानों को टोकन दिया गया है। ९१६१.६० क्विंटल धान बेचने का लक्ष्य वहीं कोरिया जिले में १०९ कृषक को टोकन जारी किया गया है। इनके द्वारा ४४४४.४० क्विंटल धान बेचने का लक्ष्य है। अगर किसी कारण से ये किसान आज  धान नहीं बेच पाएंगे उनका टोकन निरस्त कर दिया जाएगा और पुन: इसके लिए तिथि निर्धारित की जाएगी।

Leave a Reply