samvaad
छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आज से शुरू उपार्जन केंद्रों में तैयारी पूरी

अम्बिकापुर / राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसम्बर से शुरू हो जाएगी। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले जे उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान खरीदी की तैयारी पूरी कर ली गई है। कोविड 19 के संक्रमण से बचाव हेतु भीड कम करने सोशल डिस्टेंसिनग का ध्यान रखने उपार्जन केंद्रों में दी गज की दूरी पर गोल मार्किंग कराया गया है। इज़के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, नमी मापक यंत्र, कप्यूटर सिस्टम ,ऑपरेटर, बारदाना, पेयजल ,बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस वर्ष जिले के 38 समितियों के माध्यम से 43 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी होगी। विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6 हजार 307 किसानों ने नया पंजीयन कराया है। इस वर्ष कुल 38019 किसानों ने पंजीयन कराया है जबकि पिछले वर्ष 32 हजार 846 ने पंजीयन कराया था। खरीफ वर्ष 2020-21 में पंजीकृत किसानों के द्वारा बोए गए धान का रकबा 53 हजार 317 हेक्टेयर है। 
नमनाकला समिति प्रबंधक ने बताया कि समिति में 1 दिसम्बर से धान खरीदी की तैयारी पूरी हो चुकी है। धान खरीदी हेतु इस समिति अंतर्गत पंजीकृत 9 किसानों को टोकन जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। जिला सहकारी बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहकारी समिति अमेरा में 1876 किसान, अमल भिटठी में 975 किसान, बटईकेला में 710 किसान, उदयपुर में 766 किसान, केदमा में 228 किसान, कुन्दीकला में 784 किसान, कुन्नी में 1272 किसान, कमलेशवरपुर में 613 किसान, केरजू में 780 किसान, करजी में 918 किसान, कर्रा में 912 किसान, खम्हरिया में 799 किसान,खैरबार में 357 किसान, गेरसा में 502 किसान, चान्दों लखनपुर में 789 किसान, जमगला में 948 किसान, डूमरडीह में 617 किसान, डांडगांव में 503 किसान, दरिमा में 856 किसान, धौरपुर में 1495 किसान, नमनाकला में 1047 किसान, नर्मदापुर में 354 किसान, पेटला में 993 किसान, प्रतापगढ़ में 1415 किसान, बटवाही में 920 किसान, बतौली में 2139 किसान, वन्दना में 663 किसान, बरगीडीह में 876 किसान, भूषू में 1334 किसान, मेण्ड्राकला में 1486 किसान, राजापुर में 1702 किसान, लखनुपर में 2305 किसान, सुखरी में 525 किसान, सेदम में 1194 किसान, सलका लखनपुर में 1096 किसान, ससौली में 1013 किसान, सहनपुर में 577 किसान तथा सीतापुर में 1680 किसानों ने पंजीयन कराया है। 

Leave a Reply