samvaad
छत्तीसगढ़

संगठन की मजबूती के लिए पूरी ऊर्जा व उत्साह से कार्य करे कार्यकर्ता

0 शहर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को किया गया रिचार्ज

सूरजपुर । शहर भाजपा मंडल की बैठक रविवार को यहां भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के आतिथ्य एवं जिला महामंत्री राजेश महलवाला, कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहु, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, भाजयुमो जिला महामंत्री संत सिंह, महिला मोर्चा प्रदेशमंत्री सबनम ताज व महामंत्री शांति सिंह एवं कार्यालय प्रभारी बसंत कुशवाहा की उपस्थिति एवं में मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में आयोजित बैठक की शुरुआत भारत माता, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, प० दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर काम करने का गुर सिखाती है , प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में तो मजबूती आती ही है इससे संगठन के काम में भी मजबूती आती हैं।शहर मंडल के कार्यकर्ताओं को
को भी प्रशिक्षण लेना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ता घर घर पहुंचाएं और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलवाने में सहयोग करें । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के राह में अग्रसर है। जिले व क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा उत्साह के साथ कार्य करें, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी और आम लोगों को भी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। भाजपा के जिला महामंत्री राजेश महलवाला ने विस्तार से संगठन को मजबूत करने व प्रशिक्षण के बारे में बताया व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि धान खरीदी में देरी से किसान परेशान है और अपना धान ओने पौने दाम पर बेचने को मजबूर है। पिछली खरीदी का पूरा पैसा आज तक नही मिला, बेरोजगारी चरम पर है जनता त्रस्त है और भूपेश सरकार अपने घमण्ड में मस्त है। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहु ने वार्डों में बैठक कर स्थानीय समितियों का गठन एवं डाटा एंट्री का कार्य जल्द पूर्ण करने को कहा।संदीप अग्रवाल, संत सिंह, सबनम ताज, शांति सिंह बसंत कुशवाहा ने भी संबोधित करते हुए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई दी एवं बताया कि 1 से 30 दिसंबर तक देश प्रदेश में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है । दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ता भाजपा की रीति नीति से अवगत होकर संगठन के लिए मजबूती से काम करें। उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने की अपील की है। स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने दिया व आभार अरविंद मिश्रा ने व्यक्त किया। इस दौरान अनिल साहू, भागवत सिंह, विक्की सोनवानी, भोलाशंकर साहु, राजू देवांगन, नारायण राजवाड़े, प्रसुन गोयल, अशरफ इराकी, संदीप जयसवाल, विशाल सिंह , सकील अहमद, रमेश गिरी,शिवशंकर साहू पौधा, महेंद्र ठाकुर,जस ठाकुर,पार्षद अजय सिंह,उत्तम माल, लक्ष्मण कसेरा ,कामता साहु,मनोज सोनी , चन्द्रकान्त साहु,लाल मोहम्मद, अनिल साहू पिंटू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply