अम्बिकापुर / संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि लखनपुर के 50 वर्षीय पुरूष, उदयपुर के 62 वर्षीय पुरूष, जशपुर के 28 वर्षीय पुरूष, सूरजपुर के 50 वर्षीय पुरूष तथा चिरमिरी के 58 वर्षीय पुरूष को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 29 नवम्बर की स्थिति में 45 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 28, सूरजपुर जिले के 7, बलरामपुर जिले के 02, कोरिया जिले के 04, जशपुर जिले के 4 मरीज शामिल हैं।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती 31 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 7 मरीजों को आई.सी.यू. में रखा गया है एवं 15 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक या माईल्ड सिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 04 मरीज को उच्च रक्तचाप, 13 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप, 01 सामान्य प्रसव, 2 मरीज को सिजीरियन ऑपरेशन तथा 08 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।
कोरोना को शिकस्त देकर 05 व्यक्ति लौटा घर कोविड अस्पताल में 45 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी
Leave a reply