अम्बिकापुर / आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि सरगुजा जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आई.टी.आई. में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति संचालित की जा रही है। शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए विद्यार्थी ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 दिसम्बर 2020 तक ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://mpsc.mp.nic.in/cgpms वेबसाईट पर ऑनलाईन की जा रही है। Leave a reply