samvaad
छत्तीसगढ़

रेडक्रास के चुनाव हेतु बैठक अब 13 दिसम्बर को

अम्बिकापुर / भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सरगुजा की कार्यकारिणी समिति के चुनाव के लिए बैठक 2 दिसम्बर को आयोजित की गई थी। किन्तु यह बैठक अपरिहार्य कारण से स्थगित कर दी गई है। यह बैठक अब 13 दिसम्बर 2020 को दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। इस बैठक के लिए एजेण्डा तैयार किया गया है। इस बैठक में रेडक्रास सोसायटी के वर्ष 2019-20 के आय-व्यय की जानकारी, जन औषधि केन्द्र के आय-व्यय की जानकारी के साथ कलेक्टर की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।  

Leave a Reply