अम्बिक/ सरगुजा जिले के कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आदेश जारी कर खरीदी केन्द्रों में कोचिया एवं बिचोलियों से बचाव के लिए विकासखण्ड दल गठित किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखण्ड अम्बिकापुर तहसीलदार अम्बिकापुर श्री ऋतुराज सिंह विसेन, खाद्य निरीक्षक श्री विवेक अग्रवाल, सहकारिता निरीक्षक श्री प्रभुदयाल सिंह व मण्ड़ी सचिव मेण्ड्राकला को दायित्व सौंपा गया है। विकासखण्ड लखनपुर हेतु तहसीलदार शिवानी जायसवाल, सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती दीपा केरकेट्टा, सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री आत्माराम पाण्डेय, कृषि उप मण्डी मेण्ड्राकला के उप निरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। विकासखण्ड उदयपुर के लिए तहसीलदार उदयपुर श्री सुभाष कुमार शुक्ला, खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह कवर, सहायक विस्तार अधिकारी श्रीमती दीपा केरकेट्टा के उप निरीक्षक श्री शिवनारयण सिंह, विकासखण्ड लुण्ड्रा हेतु तहसीलदार श्री विजेन्द्र सिंह सारथी, खाद्य निरीक्षक सितलेश यादव, सहकारिता विस्तार अधिकारी, एच.एस. यादव व कृषि उप मेण्ड्राकला के उप निरीक्षक श्री शिवनारायण सिंह, विकासखण्ड बतौली के लिए तहसीलदार श्री देवेन्द्र चौधरी, खाद्य निरीक्षक श्रीमती सुधारानी चौहान, खाद्य निरीक्षक श्री एच.एस. यादव, विकासखण्ड मैनपाट के लिए तहसीलदार श्री शशिकांत दुबे, खाद्य निरीक्षक श्री देवशदव दास, सहकारिता निरीक्षक एस. केरकेट्टा, सहायक ग्रेड 2 श्री आभाष श्रीवास्तव, को दायित्व सौंपा गया है।
Leave a reply