अम्बिकापुर / सामान्यतः दिसम्बर-जनवरी माह के बीच ठण्ड पड़ती है। इस दौरान ठंड की व्यापकता और तीक्ष्णता से शीतलहर होता है। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बसे निःसहाय, आवासहीन, गरीब, वृद्ध एवं स्कूल जाने वाले विद्यार्थी ठंड से प्रभावित हो सकते हैं। सामान्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उसके बराबर होता है। सामान्य स्थिति में -5 डिग्री सेल्सियस से -6 डिग्री सेल्सियस होने पर गंभीर शीतलहर माना जाता है। रिक्सा चालकों, दैनिक मजदूरों, आवास विहीनों व इसी श्रेणी के निःसहाय व्यक्तियों के लिए रैन बसेरा या अस्थायी शरण स्थान में ठहराने की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। शीतलहर की स्थिति में शीत प्रकोप से बचाने हेतु आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था किया जाना है। किन्तु अलाव ऐसे स्थान पर जलाया जाए जिससे आगजनी की घटना न हो। शीत प्रकोप से बचाव के लिए आवश्यक दवाईओं के भण्डारण एवं चिकित्सा सेवा के लिए समुचित व्यवस्था हो। तापमान सामान्य से कम होने की स्थिति में ही प्रथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के समय में परिर्वतन किया जा सकता है। कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा गया है कि वे रबी फसलों को शीत प्रकोप से बचाने के लिए आवश्यक समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाए।