अम्बिकाप/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कन्टेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्र में धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इस वर्ष गुरूनानक जयंती 30 नवम्बर को मनाई जाएगी। गुरूनानक जयंती के अवसर पर नोवल कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम को ध्यान में रखकर समुचित व्यवस्था करने की समझाईश दी गई है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने आदेश जारी कर मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है। गुरूनानक जयंती पर कार्यक्रम 30 नवम्बर को गुरूद्वारे के भीतर सम्पन्न किया जाना है। इस दिन नगर कीर्तन रैली, शोभा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा रही है। गुरूद्वारे के हॉल के भीतर निर्धारित क्षमता का केवल 50 प्रतिशत व्यक्तियों को ही एक समय में प्रवेश करने दिया जाएगा। इसके लिए प्रबंधन समिति सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। गुरू लंगर का प्रसाद गुरूद्वारे के भीतर पैकेट के माध्यम से वितरित किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के गुरूद्वारे के भीतर प्रवेश नहीं करेगा। गुरूद्वारे के भीतर समय-समय पर सेनेटाईजर का छिडकाव किया जाएगा। गुरूनानक जयंती पर्व में केवल ग्रीन फटाका फोडने की अनुमति दी जाएगी। इस दिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक फटाका फोड़ सकेंगे। गुरूनानक जयंती पर्व स्थलों में किसी प्रकार के बाजार, मेला, दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पर्व स्थलों में ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोगी अनुमति नहीं दी जाएगी।
Leave a reply