samvaad
छत्तीसगढ़

खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत का दौरा कार्यक्रम

अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत 27 नवम्बर 2020 को प्रातः 10 बजे फारेस्ट रेस्ट हाउस मैनपाट में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय, अमरकंटक के समिति के सदस्यों से मैनपाट के ग्राम परपटिया में भूमि के चिन्हांकन की कार्यवाही के संबंध में चर्चा करेंगे। तत्पश्चात प्रातः 11 बजे कमलेश्वरपुर हेतु प्रस्थान कर वन विभाग के लघुवनोपज गोदाम के लोकापर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री भगत प्रातः 11ः30 बजे कमलेश्वरपुर मैनपाट से जलजली हेतु प्रस्थान कर वन विभाग के पर्यटन स्थल में नवनिर्मित हुए कार्यो का लोकापर्ण, रोजगार सृजन हेतु दुकानों का शुभारंभ एवं बम्बू सेट्म की स्थापना के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे जलजली मैनपाट से अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम कम्हरता में फुटबाल मैच के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply