samvaad
छत्तीसगढ़

केन्द्रीय जेल में मनाया गया संविधान दिवस

अम्बिकापुर / केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार गायकवाड़ ने जेल में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘‘भारत का संविधान उद्धेशिका’’ के तहत शपथ दिलाया। शपथ दिलाया गया कि भारत को सम्पूर्ण प्रभूत सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक, न्याय विचार, अभिव्यक्ति, धर्म और उपासना में विश्वास होना चाहिए। इन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पी होना चाहिए।

Leave a Reply