samvaad
छत्तीसगढ़

कोरोना को शिकस्त देकर 09 व्यक्ति लौटे घर कोविड अस्पताल में 36 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

अम्बिकापुर / संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के 67 वर्षीय पुरूष, ब्रम्हरोड 59 वर्षीय पुरूष, जीएमसी के 29 वर्षीय पुरूष, पत्थलगांव 55 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, राजपुर के 58 वर्षीय पुरूष, 80 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, बतौली घुटरापारा के 05 वर्षीय बालिका को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 25 नवम्बर की स्थिति में 36 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 23, सूरजपुर जिले के 4, बलरामपुर जिले के 04, कोरिया जिले के 02, जषपुर जिले के 3 मरीज शामिल हैं।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती 23 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 4 मरीजों को आई.सी.यू. में रखा गया है एवं 16 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक या माईल्ड सिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 05 मरीज को उच्च रक्तचाप, 14 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप, 1 मरीज को सिजीरियन ऑपरेशन तथा 11 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

Leave a Reply