अम्बिकापुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस बार लोकवाणी में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे।
इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 26 एवं 27 नवंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर रविवार को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 बजे से होगा।
सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल विषय पर लोकवाणी में होगी बात 26 एवं 27 नवंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकॉर्डिंग
Leave a reply