0 श्री साय बोले-हमारे लिए सेवा का माध्यम है सत्ता
0 भाजपा जिलाकार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
सूरजपुर। जिला भाजपा कार्यसमिति की प्रथम बैठक यहां सेवा कुंज मे प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य सगंठन महामंत्री पवनसाय, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के विशिष्ट आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की अध्यक्षता तथा प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी दीपक पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, परमेश्वरी राजवाड़े, भीमसेन अग्रवाल, अजय गोयल, रामकृपाल साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि हमारे लिए सत्ता हमेशा सेवा का माध्यम रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत ही भाजपा आज ऊंचाइयों तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे नई उंचाईयों को छू रहा है , केन्द्र की सरकार ने धारा 370 व 35ए , सीएए, तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाकर अपना संकल्प पूरा किया है। उन्होंने कांग्रेस पर झूठा वादा कर सत्ता मे काबिज होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं के साथ छल कर रही है। किसान आत्महत्या कर रहे है, अपराधी खुले घूम रहे हैं और प्रदेश की सरकार सोई हुई है| प्रदेश मे चारो तरफ, शराब, रेत कोल माफिया सक्रिय है, यहां तक कि मीडिया के लोग अब प्रदेश मे सुरक्षित नही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के प्रशिक्षण महाभियान, सरल डाटा इन्ट्री के काम को समय पूर्ण करें। श्री साय ने जिलाकार्यसमिति मे कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखकर श्री साय ने प्रश्नता व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता पर जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल व उनकी टीम को बधाई दी |संगठन महामंत्री पवनसाय ने कहा कि संगठन पार्टी कार्यक्रमों को मतदान केंद्र लेकर जाने का उपयुक्त माध्यम है। संगठन में जिम्मेदारी का बदलाव व प्रशिक्षण नियमित रूप से चलने वाला संगठनात्मक प्रक्रिया है तथा मनुष्य का जीवन हमेशा सीखने की प्रक्रिया से गुजरता है। संगठन कार्य प्रवाह की तरह है लगातार परिश्रम व प्रशिक्षण से उत्कृष्ट कार्यकर्ता तैयार होते हैं। जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए जिले की पिछले तीन माह की गतिविधियों को लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है वर्षों से करोड़ों कार्यकर्ताओं की त्याग व तपस्या से पार्टी इन उंचाईयों तक पहंची है। पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाभियान की तैयारियों में जुट जाएं और मतदान केंद्र तक पार्टी कार्यक्रमों को पहुंचाए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को संकल्प को पूरा करने सभी आमजन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करने की जरूरत है। प्रशिक्षण महाभियान के प्रदेश प्रभारी दीपक पटेल ने जिले मे मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संबंध मे विस्तार से चर्चा कर तैयरियों की रुपरेखा तय की तथा जिले में 20 दिसम्बर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण करने को कहा। बैठक को पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। बैठक मे पहली बार राजनीतिक प्रस्ताव पेश कर नई परंपरा की शुरुआत की गई। प्रदेश कार्यसमिति मे राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाता रहा है लेकिन इस बार मिडिया प्रभारी शशि तिवारी द्वारा वर्तमान राजनैतिक हालात केन्द्र सरकार की उपलब्धियों व राज्य सरकार की नाकामी सहित कई स्थानीय मुद्दों को लेकर बकायदा राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल व मुरली सोनी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता चरणसिंह अग्रवाल, कुलवंत सिंह, रामनारायण जायसवाल, लालबहादुर तिवारी, मोहन सिंह, रामविलास साहू, लाल संतोष सिंह, पुष्पा सिंह,, रामू गोस्वामी, भूलन सिंह, अनूप सिन्हा, महेश्वर सिंह थलेश्वर साहू, संदीप अग्रवाल शशि तिवारी, रितेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, गीता जायसवाल, मुन्नी सिंह, श्यामा पाण्डेय, अशोक सिंह, राजेश्वर तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, बसंत कुशवाहा, लक्ष्मी राजवाड़े, नेम साय, विरेंद्र जायसवाल, प्रकाश दुबे, कपिल पाण्डेय,जगमोहन सिंह, राम शिरोमणि, मार्तण्ड साहू, राजेश तिवारी, दीपक गुप्ता, लीलू गुप्ता, देवधन बिझिया, अक्षय तिवारी, रामेश्वर बैस, विक्की सोनवानी त्रिपुरारी साहू अरविंद मिश्रा अशरफ इराकी नारायण राजवाड़े दिलीप साहू देव गुप्ता , विष्णु, नीतेश सोनी फहीम अंसारी आनंद सोनी सहित बड़ी संख्या भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।